11:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली – रामप्रताप देववती इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

रामप्रताप देववती इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

बरेली
आज राम प्रताप देववती इंटर कॉलेज रधौली कला बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन चयनित ग्राम मस्तीपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अज़ीम के निर्देश में किया गया। सबसे पहले आज की परियोजना स्वच्छता अभियान के अंतरगत विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास कुमार निरीक्षक अपराध फतेहगंज पूर्वी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दिया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया मुखिया अतिथि ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य बताए।कार्यकर्म अधिकारी मोहम्मद अज़ीम ने कैंप की परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की इस अवसर पर थाना फतेहगंज पूर्वी से महिला उप निरीक्षक आंचल राणा, कांस्टेबल दीपक कुमार ग्राम प्रधान मस्तीपुर जय देव पाठक उच्च प्राथमिक विद्यालय मस्तीपुर के प्रभारी प्राचार्य सर्वेश कुमार एवं स्वयंसेवकों में अमन, अमित, अनमोल, प्रियांशी, मुनीषा, फिजा बानो आदि मौजूद रहे।विद्यालय से श्रीमती सरोज राघव, कुमारी ज्योति सिंह,राहुल सिंह कुमारी अंशिका देवी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस