4:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बितरोई स्टेशन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा।

उझानी बितरोई स्टेशन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा।

बदायूं 16 जनवरी।

बरेली से कासगंज की तरफ जा रही मालगाड़ी का इंजन के पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया। कोई जनहानि तो नहीं हुई मगर रेल यातायात बाधित हो गया। हादसा एक आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में हुआ है। आज रात 9.15 की घटना बताई जा रही है।

अब रेलवे के आला अधिकारी कासगंज से क्रेन लेकर पहुंचेंगे तब रेल यातायात सुचारू हो सकेगा। इससे कासगंज से बरेली व बरेली से आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन प्रभावित होंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस