4:11 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली- सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में खिचड़ी सहभोज

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मकर संक्रांति पर सामाजिक समरसता का संदेश, हुआ खिचड़ी सहभोज

बरेली नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक समरसता को समर्पित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अतिथियों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्य उत्तरायण होते हैं और इस दिन को देवताओं के दिवस का आरंभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, प्रकृति और साधना का पवित्र संगम है, जो समाज को सद्भाव और समरसता का संदेश देता है।

खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे भोजन मंत्र के साथ किया गया, जिसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह, रामकिशोर श्रीवास्तव, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, नितिन, जगदीश, आसाराम, नीलम मिश्रा, अलका नवीन, साधना शर्मा, प्रियंका सहित पूरा आचार्य परिवार उपस्थित रहा। सभी ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस