2:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आरक्षण के खिलाफ लडाई जारी रहेगी – अनिल मिश्रा

अनिल मिश्रा ने भरी हुंकार, आरक्षण एक दम खत्म होकर रहेगा

बदायूं – ग्वालियर वाले अनिल मिश्रा सांय बदायूं पहुंचे जहां ब्राह्मण वर्ग ने गर्म जोशी से स्वागत किया ।राजमहल गार्डन में बरेली से पूरे लाव-लश्कर के साथ कई ब्राह्मण समाज के नेता उनके साथ पहुंचे ।
अनिल मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि मैंने जो आंदोलन शुरू किया है ,वो अपने सवर्ण समाज के लिए है । मेरे आंदोलन से समाज में एक नई जागृति पैदा हुई है । मैं सभी अपने भाइयों से निवेदन करना चाहता हूं , कि मेरा इस आंदोलन में आप सभी मिलकर साथ दीजिए सरकार को हम लोग अपनी संगठन के बलबूते पर यह बता देंगे कि हम सब अब जाग चुके हैं । मध्य प्रदेश सरकार ने मुझे जेल भेज कर मेरे आंदोलन को कमजोर करना चाहा लेकिन मेरे आत्म बल्ल ने मुझे कमजोर नहीं पढड़ने दिया है । मैं ब्राह्मण हूं और अपने आंदोलन से समाज में नई चेतना पैदा करता रहूंगा यह मेरा कर्तव्य है|
मैं देश के सभी सनातन धर्म के संतों से निवेदन करना चाहता हूं , कि एक मंच पर आकर इस एससी एक्ट कानून और आरक्षण विरोधी एक मुहिम में मेरा साथ दें जिससे आने वाली हमारी पीढ़ी सुरक्षित हो सके सरकार में बैठे लोग हमारे समाज के हैं , लेकिन हमारी बात कहने को आज तैयार नहीं है । सवर्ण समाज का भविष्य खतरे में है । आने वाले समय में सवर्ण समाज काफी परेशानियों से जूझेगा अगर समाज अभी जागृत नहीं हुआ तो भविष्य में बहुत सारी समस्याएं सामने आयेगी ।
मैं प्रत्येक जनपद में जा रहा हूं और सबको एक मंच पर लाकर एक स्वर में अपनी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करूंगा । मैं पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर रहा हूं जिसमें सभी भाई मेरा साथ दें और आंदोलन को और तेज कर सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस