1:30 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मछली मीट बाज़ार पर खाद्य विभाग की छापेमारी, ज्यादातर दुकानें बंद कर भागे

उझानी- मछली मीट बाज़ार पर खाद्य विभाग की छापेमारी, ज्यादातर दुकानें बंद कर भागे

उझानी- बदांयू 14 जनवरी।

आज नगर के कछला रोड स्थित खुले में मछली व मीट विक्रेताओं के यहां खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। ज्यादातर दुकानदार दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो गये।

लाइसेंस धारकों को टीम ने खुले में मुर्गा न काटने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आपके पास मुर्गा बेचने का लाइसेंस प्राप्त है न काटने का आप कटा हुआ मुर्गा लाकर बेचें ।

नाले पर भैंसा का मीट विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी अपनी दुकान पर बाहर लाइंसेंस चिपकाएं तथा दुकान पर स्लाइडर वाला पर्दा लगाएं दुकान की किवाड़ खोलकर मीट की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
नगर में छापेमारी की सूचना पर अधिकांश मछली ,मुर्गा विक्रेता अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर के भाग गए। खाद्य विभाग की टीम भी खानापूर्ति कर वापस चली गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस