।
उझानी-बदांयू 14 जनवरी।
उझानी में रेलवे स्टेशन के समीप टहलने निकले एक वृद्ध पर एक सांड ने हमला कर दिया । एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन के समीप नखासा कालोनी के रहने वाले 55 बर्षीय ओमेंद्र सिंह टहलने के लिए निकले थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पटक दिया। घायल होने पर राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
इस घटना से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में दहशत फैल गई है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिल सके ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
