6:40 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

अलीगढ़ की हिक्स थर्मामीटर फैक्ट्री पर 82 घंटे चली जांच-पड़ताल

अलीगढ़ की हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी और घर पर आयकर विभाग की 82 घंटे तक चली छापेमारी समाप्त हो गई है। आयकर विभाग की टीम ने 6 जनवरी को सुबह 11 बजे फैक्टरी परिसर में दाखिल होकर जांच शुरू की थी, जो 10 जनवरी तड़के तक चली। इस दौरान टीम ने लगभग 50 किलो महत्वपूर्ण दस्तावेज और भारी मात्रा में डिजिटल डेटा जब्त किया है।

आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के एशिया भर में फैले कारोबार की बारीकी से जांच की और वित्तीय साम्राज्य को पूरी तरह खंगाला। दिल्ली के भागीरथ पैलेस स्थित कंपनी के व्यापारिक केंद्र और वहां हुए लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच हुई। टीम ने बैंक खातों, बिलिंग प्रक्रिया और जीएसटी से जुड़े लेनदेन के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिक्स थर्मामीटर के संचालक परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली है और कोई भी सदस्य मीडिया के सामने नहीं आया है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का अब विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा, जिसके बाद ही कर चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस