2:58 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

राम जन्मभूमि परिसर में घुसपैठ की कोशिश, 3 लोग हिरासत में

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार सुबह तीन लोग घुस आए और नमाज़ पढ़ने की कोशिश करने लगे। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोककर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में एक युवक, एक 56 वर्षीय व्यक्ति और एक युवती शामिल हैं।
तीनों ने खुद को कश्मीर का निवासी बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्धों की गतिविधियां असामान्य थीं। फिलहाल राम जन्मभूमि पुलिस चौकी में तीनों से पूछताछ जारी है कि वे अयोध्या क्यों आए थे और उनका उद्देश्य क्या था।

विज्ञापन एक्सप्रेस