8:56 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली: भुता में दबंगई की हदें पार, हिंदू जागरण मंच युवा नेता से मारपीट, वीडियो वायरल

बरेली जिले के भुता क्षेत्र में दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच (युवा) के ब्लॉक संयोजक आशीष पटेल के साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और साइबर अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार, आशीष पटेल को तमंचे के बल पर अगवा किया गया। इसके बाद उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वीडियो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं, जिससे पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।

परिजनों का कहना है कि हमले का उद्देश्य केवल शारीरिक नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि आशीष को मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ना भी था। घटना के बाद आशीष गहरे मानसिक तनाव में हैं, जबकि उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।


मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस