9:03 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने बेंगलुरु में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, भोजन व पानी

बेंगलुरु। ठंड, भूख और प्यास से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कुंभ करुणा ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम के.आर. मार्केट, मल्लेश्वरम एवं के.सी. जनरल हॉस्पिटल क्षेत्र में संपन्न हुआ।
यह सेवा कार्य कुंभ करुणा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालमणि सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में किया गया। उनके सेवा भाव एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने की सोच से प्रेरित होकर यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल, भोजन पैकेट एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस अवसर पर नागेश, उदय कुमार, चेतन एम.एन., हर्षिथ, मंजुनाथ जे., सोमशेखर, गोविंद एवं राजेश उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
कुंभ करुणा ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस