6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सीएम योगी की सख्ती: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के 3 एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित

सीएम योगी की सख्ती के बाद यूपी परिवहन विभाग ने लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एसटीएफ जांच में ट्रकों से अवैध वसूली के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। लखनऊ के राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के अंबुज और फतेहपुर की पुष्पांजलि मित्रा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह को बनाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस