उत्तर प्रदेश के मथुरा में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर साधु-संतों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहरी महाराज ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मथुरा एक धर्मनगरी है और यहां किसी भी तरह की फूहड़ता या अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका आरोप है कि कुछ लोग साजिश के तहत श्रीकृष्ण की नगरी की छवि खराब करना चाहते हैं, जिसे संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

