12:51 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

नाबालिग की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, पैंट पर लिखी बेगुनाही की बात

आजमगढ़ के अतरौलिया में अंबेडकरनगर निवासी सौरभ गौड़ ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सौरभ अपनी नाबालिग प्रेमिका स्नेहा की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। मरने से पहले उसने अपनी पैंट पर लिखकर दावा किया कि उसने स्नेहा की हत्या नहीं की और इसके लिए लड़की के घरवालों को जिम्मेदार ठहराया। स्नेहा का शव 20 दिसंबर को मिला था, जबकि सौरभ का शव 24 दिसंबर को घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ से लटका मिला। इस घटना ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस