4:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रामप्रताप देववती इंटर कालेज रंधोली कला बरेली में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

इंटर मीडिएट/हाईस्कूल के टापर्स भी हुये सम्मानित

बरेली

रामप्रताप देववती इंटर कालेज रंधोली कला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि फरीदपुर उपजिलाधिकारी मल्लिका जैन उपस्थिति रही |
उन्होंने विधालय में आयोजित किये गये कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की |
साथ ही विद्यालय प्रबंधक रामप्रताप शर्मा को इस संस्था के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की |
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक एम. एल. सी संजय मिश्रा ने छात्र/छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया|
कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने सभी छात्र /छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में इसी तरह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया |
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि डां गिरीश चंद्र यादव जी सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राये ने जो कार्यक्रम आयोजित किये है उससे यह महसूस होता है कि विधालय में बहुत प्रतिभाये है उनको निखारने और मंच प्रदान करने की आवश्यकता है|
प्रधानाचार्य अनूप कुमार मिश्रा और प्रबंधक रामप्रताप शर्मा ने सभी आये हुए अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवम् प्रतीक चिन्ह भेंट किया| कार्यक्रम का संचालन कवि षट्वदन शंखधार ने किया | कार्यक्रम में प्रदीप दुबे, लोकेश चंद्र, योगेन्द्र शर्मा , सोहनलाल शर्मा ने भी बच्चों को सम्बोधित किया |
कार्यक्रम में राहुल सिं और मोहम्मद अजीम का विशेष सहयोग रहा |कार्यक्रम में उपस्थित विवेक शर्मा ,सुरजीत कुमार, विष्णु शर्मा ,उमेश सिंह ,अवधेश सिंह ,हरेंद्र यादव,मंजू शर्मा ,कुमारी ज्योति सिंह
कुमारी अंशिका देवी श्रीमती सरोज राघव ने का भी व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस