3:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नाकाम मुहब्बत का खौफनाक अंत: प्रेमी पेड़ से लटका मिला, प्रेमिका की लाश रेलवे ट्रैक पर

यूपी के गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत सामने आया है। प्रेमी नीरज का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला, जबकि करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर प्रेमिका लक्ष्मी की लाश बरामद हुई। दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध थे और हाल ही में मामला कोर्ट तक पहुंचा था। पुलिस फिलहाल आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन ग्रामीण डबल मर्डर की आशंका भी जता रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस