मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस बिना नंबर प्लेट की निजी गाड़ी से मौके पर पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के कपड़े उतरवाकर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिर के साथ मारपीट की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है, जबकि पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

