भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब सेना के जवान और अधिकारी इंस्टाग्राम का उपयोग केवल देखने और निगरानी के उद्देश्य से कर सकेंगे। वे किसी भी तरह की पोस्ट, लाइक या कमेंट नहीं कर पाएंगे। सूत्रों के अनुसार, डिजिटल गतिविधियों से जुड़े पहले से लागू सभी नियम यथावत रहेंगे। ये निर्देश सेना की सभी यूनिटों और विभागों को जारी कर दिए गए हैं। इसका मकसद सैनिकों को सोशल मीडिया पर मौजूद फर्जी और भ्रामक कंटेंट की पहचान के लिए सतर्क रखना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

