5:04 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भोपाल में संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी अटेंडेंस का खुलासा, 13 डॉक्टरों का वेतन कटा

भोपाल के मुखयमंत्री संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी अटेंडेंस का मामला सामने आया है। सार्थक एप के जरिए नियमों को ताक पर रखकर हाजिरी लगाने का खुलासा सीएमएचओ कार्यालय की समीक्षा में हुआ। जांच में 25 डॉक्टर संदिग्ध पाए गए, जिनमें से 13 डॉक्टरों पर 7 दिन से एक माह तक की वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस