भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह से शिष्टाचार भेंट
किसानों के मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा, युवा नेतृत्व को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष, कामेश्वर सिंह से लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भेंट के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद भाजपा युवा नेता अविनाश भारद्वाज को प्राप्त हुआ। श्री यादव ने युवा नेतृत्व की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए किसान हित में निरंतर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर अविनाश भारद्वाज ने किसानों की समस्याओं, कृषि विकास, समर्थन मूल्य, सिंचाई व्यवस्था तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन के माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
इस शिष्टाचार भेंट को भाजपा किसान मोर्चा एवं युवा नेतृत्व के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

