उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद से पारित उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है। विधानसभा के प्रधान सचिव प्रदीप दुबे आज दोनों सदनों को इसकी औपचारिक जानकारी देंगे। इस कानून का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए प्रशासन में पारदर्शिता लाना और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
