8:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – नाले में अचानक ई रिक्शा पलट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल

सहसवान (बदायूं) सहसवान नाले में अचानक ई रिक्शा पलट जाने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल। बता दे। काफी लंबे समय से सैफुल्लागंज राजमार्ग पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है,जो की काफी समय बीत जाने के बावजूद भी नाले का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य धीमी गति के चलते राजमार्ग भी पूरी तरह टूटा हुआ पड़ा है ।जिसके चलते इस राजमार्ग पर आए दिन लोग नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।नाले की गहराई अधिक होने के कारण लोग उसमें गिर कर फस जाते हैं, ऐसा ही मामला आज देखने को मिला ई रिक्शा चालक ई रिक्शे में बिठाकर सवारियों को ले जा रहा था तभी अचानक उसका ई-रिक्शा राजमार्ग टूटा होने के कारण पलट गया जिसमें बैठी महिला व उसका एक मासूम बच्चा उसकी गोद में से नाले में जाकर गिर गया मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला एवं उसके मासूम बच्चे को नाले के अंदर से दोनों को बाहर निकाला जिसमें महिला के काफी गंभीर चोटें आ गई वहीं लोगों ने नाला निर्माण जल्द कराएं जाने की मांग की है, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल सके।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.