केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि 2026 के अंत तक पूरे देश में सैटेलाइट और AI-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और टोल पार करने का समय जीरो हो जाएगा। गडकरी ने कहा कि इससे हर साल करीब 1,500 करोड़ रुपये के फ्यूल की बचत होगी और सरकार के राजस्व में लगभग 6,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम के तहत वाहन 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके टोल पार कर सकेंगे। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें दो साल के लिए बैन किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
