लखनऊ तक पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण, क्रिकेट मैच रद्द होने पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के प्रदूषण के लखनऊ तक पहुंचने का दावा करते हुए कहा कि इसी वजह से लखनऊ में होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पाया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैच रद्द होने की वजह कोहरा या फॉग नहीं, बल्कि स्मॉग है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि शुद्ध हवा के लिए बनाए गए पार्कों में भाजपा सरकार ने अंधाधुंध हस्तक्षेप कर उन्हें बर्बाद किया और कहा कि भाजपा न इंसान के साथ है, न पर्यावरण के।
मुँह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
