11:31 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

आगरा में भाभी का हैरान करने वाला कृत्य, ननद गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के राधा नगर में रविवार सुबह भाभी ने ननद को “सरप्राइज गिफ्ट” के बहाने कमरे में बुलाकर उसकी आंखें और हाथ बांध दिए। इसके बाद चाकू, तवा व अन्य सामान से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया तो ननद खून से लथपथ मिली। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस