बदायूँ : 15 दिसम्बर। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय वेबसाईट के पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध आमजनमानस हेतु राशनकार्ड से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं का प्रचार-प्रसार कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये है। उन्होंने आमजनमानस को सूचित किया है कि खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० द्वारा विभागीय वेबसाईट के पब्लिक डोमेन पर आमजनमानस हेतु राशनकार्ड से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएँ यथा राशनकार्ड विभाजन हेतु आवेदन, यूनिट स्थानान्तरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड स्थानान्तरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड समर्पण हेतु आवेदन, यूनिट निरस्तीकरण हेतु आवेदन तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड की मुखिया परिवर्तन हेतु आवेदन उपलब्ध करायी गयी है, जिनके माध्यम से आवेदक अपने राशनकार्ड से सम्बन्धित इन सेवाओं हेतु अपना राशनकार्ड नम्बर तथा राशनकार्ड से लिंक्ड मोबाईल नम्बर के माध्यम से लॉगिन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधाओं हेतु अब राशनकार्डधारकों को अनावश्यक आपूर्ति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदक इन सुविधाओं हेतु स्वंय आवेदन कर सकेंगे तथा इनके आवेदन सक्षम प्राधिकारियों की लॉगिन्स पर स्वतः प्रदर्शित हो जाएंगे तथा सक्षम प्राधिकारियों द्वारा नियमानुसार प्राप्त आवेदनों को 15 दिवस के भीतर निस्तारित किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
