गीजर बना ‘साइलेंट किलर’: बंद बाथरूम में युवक की मौत, कार्बन मोनोऑक्साइड बनी वजह
बागपत के सुनहेड़ा गांव में गीजर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नहाने के लिए बाथरूम गए अभिषेक काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वे बेहोश मिले।
डॉक्टरों के अनुसार, गैस गीजर से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से युवक की मौत हुई। यह घटना बंद बाथरूम में गीजर इस्तेमाल के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
