उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवती ने युवक पर फर्जी पहचान बताकर दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, उसकी बातचीत इंस्टाग्राम पर “सौरभ पाल” नाम की आईडी से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।
शिकायत में बताया गया कि दोनों कई बार होटल में रुके। इसी दौरान एक रात युवक के पर्स से गिरा आधार कार्ड युवती के हाथ लगा, जिस पर युवक का असली नाम “फैजान मलिक” लिखा था। आरोपी पर पीड़िता के साथ धर्म बदलकर धोखा देने और धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

