पश्चिम बंगाल के रेजिनगर इलाके में ‘बाबरी मस्जिद’ शैली पर बन रही मस्जिद के निर्माण के लिए भारी मात्रा में चंदा जुटाया गया है। अब तक चार डोनेशन बॉक्स की गिनती में करीब 37 लाख रुपये नकद प्राप्त हुए हैं, जबकि QR कोड और ऑनलाइन माध्यम से लगभग 93 लाख रुपये का दान मिल चुका है।
मस्जिद कमेटी के अनुसार, अभी सात अन्य डोनेशन बॉक्स की गिनती शेष है, जिनकी जांच पूरी होने के बाद कुल दान राशि और बढ़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों के सहयोग से चल रहे इस निर्माण कार्य के लिए लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

