12:52 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बीसलपुर महोत्सव में ए.डी. डांस अकैडमी का परचम, बच्चों ने जीता पहला स्थान

बीसलपुर। सूरजभान डिग्री कॉलेज में 6 एवं 7 दिसम्बर को आयोजित बीसलपुर महोत्सव में इस वर्ष भी बिसलपुर की ए.डी. डांस अकैडमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सोलो डांस प्रतियोगिता में सान्या गंगवार ने प्रथम, कुशाग्र ने द्वितीय तथा पीलीभीत के आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप डांस में ए.डी. डांस अकैडमी, बिसलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पीलीभीत की ए.बी.एस. डांस अकैडमी को मिला।

प्रतियोगिता में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। कोरियोग्राफर सुधीर ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और लगन आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक सत्य प्रकाश उर्फ़ बिट्टू ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष कराए जाते रहेंगे।

यह बीसलपुर महोत्सव का 12वाँ संस्करण था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामसरन बर्मा, बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद तथा नितिन पाठक उपस्थित रहे।
महोत्सव का जजमेंट रियलिटी शो डांस प्लस के सेलेब्रिटी अविरल सैनी द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस