बरेली। पूजा सेवा संस्थान के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान का 15वां वार्षिक उत्सव बरेली स्थित आई.एम.ए सभागार में शानदार तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी.पी. सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती मालती सिंह द्वारा राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष इशिका सिंघानिया को पुष्पमाला पहनकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूजा सेवा संस्थान से पी.पी सिंह, मालती सिंह, राखी सागर, सृष्टि सागर, हरी बाबू चीनी वाले, जे.आर. गुप्ता, नरेंद्र कोहली, लाल बहादुर गंगवार सहित राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान से राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन नीहालानी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

