बदायूं में बिजली विभाग को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. लोगों का कहना है कि बिजली का उपयोग पहले की तरह ही है, लेकिन बिल दोगुना और तिगुना आ रहा है.
इसी वजह से रोजाना बदायूं के बिजली घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उपभोक्ता अपने बढ़े हुए बिल में सुधार कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
