10:16 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

गोरखपुर- महिला हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में पति ने 3 महीने बाद किया सरेंडर

गोरखपुर सीआईडी में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज यादव की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. हत्या के आरोपी उनके पति और सिपाही अष्टभुज कुमार यादव ने करीब तीन महीने बाद अदालत में सरेंडर कर दिया.

27 फरवरी को सरोज यादव की मौत को पहले सामान्य बताया गया था, लेकिन अगस्त में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह एल्युमीनियम फॉस्फाइड जहर बताई गई. जांच में अवैध संबंध और बीमा राशि को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन एक्सप्रेस