11:31 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

DoT ने अक्टूबर में 50 हजार चोरी / गुम मोबाइल रिकवर किए, संचार साथी ऐप से अब तक 7 लाख फोन वापस

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन दूरसंचार विभाग (DoT) ने बताया कि अक्टूबर 2025 में 50 हजार चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं। साल 2023 में लॉन्च किए गए संचार साथी प्लेटफॉर्म की मदद से अब तक 7 लाख से अधिक मोबाइल फोन वापस मिल चुके हैं। यह जानकारी आकाशवाणी पोर्टल के माध्यम से साझा की गई।
DoT ने लोगों से अपील की है कि वे अपने स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप जरूर इंस्टॉल करें। यह ऐप चोरी हुए फोन की रिपोर्ट, ब्लॉकिंग और ट्रैकिंग के साथ-साथ फेक मोबाइल हैंडसेट की पहचान करने में भी मदद करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस