12:44 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिजनोर। गर्ववती महिला के लिये जीवन रक्षक साबित हुई 102 एम्बुलेंस सेवा

बिजनोर। वरदान साबित हो रही है एम्बुलेंस सेवाएं

बिजनोर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एम्बुलेंस सेवा शुक्रवार को फिर जीवन रक्षक साबित हुई। सरकारी 102 एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने अपनी सूझबूझ से मरीज के जीवन की रक्षा करने में अहम भूमिका अदा की।

एम्‍बुलेंस संचालक संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े तीन बजे नहटौर ब्लॉक के ग्राम सदरुद्दीन अर्चना (24 वर्ष) पत्नी अर्जुन निवासी गर्ववती रहते पेट में दर्द की सूचना मिली, सूचना मिलते ही एम्बुलेंस गर्ववती महिला के पास पहुँची। उसके उपरान्त ईएमटी ने अपनी तत्परता दिखाते हुए, गवर्वती महिला को एम्‍बुलेंस में शिफ्ट किया और चिकित्सालय की ओर निकले।

उसके बाद दिनेश (ईएमटी) ने रास्‍ते में ही टेलिफोनिक कॉल के माध्यम से, ईआरसीपी टीम (लखनऊ) की मदद से प्राथमिक उपचार देते हुए गर्ववती महिला को रास्‍ते में पेट दर्द से दिलाई राहत। वही पायलट उस्मान अली ने अपने कर्तव्य को पूरा निभाते हुए सही समय पर एम्बुलेंस से गवर्वती महिला को अस्पताल पहुँचाया।

गर्ववती महिला को लेकर जब एम्बुलेंस कर्मी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहटौर पहुंचे तो डॉक्टर ने महिला की जांच करने के बाद, ईएमटी एवं पायलट की समझदारी और कार्यकुशलता की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस