3:04 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

शादी के दो दिन बाद दूल्हा बाथरूम में मृत मिला, नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल

राजस्थान के अलवर जिले में शादी के सिर्फ दो दिन बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 30 वर्षीय आदित्य जाटव, जो मसूरी स्थित DRDO में जॉइंट डायरेक्टर थे, बाथरूम में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। 25 नवंबर को उनकी शादी पुलिस कांस्टेबल की बेटी निव्या से हुई थी।

सुबह करीब 5:30 बजे आदित्य वॉशरूम गए थे, लेकिन देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो वह बेहोश मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है।

शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। परिवार में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस