दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ISI से जुड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हाई-टेक हथियार मंगवाकर लॉरेंस और गोगी गैंग को सप्लाई करता था। रोहिणी में ट्रैप लगाकर पकड़े गए आरोपियों के पास से तुर्की और चीन निर्मित 10 पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यह एक संगठित और हाई-फंडेड मॉड्यूल था।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
