7:10 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

तिरूपति देवस्थान के लड्डू में बड़ा घोटाला उजागर, सीबीआई जांच में चोंकाने वाले खुलासे

तिरुपति लड्डू घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई जांच में पता चला है कि 2019 से 2024 तक मंदिर में नकली घी से लड्डू बनाए गए, जिसमें जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया गया था। इस घोटाले में उत्तराखंड की भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी का हाथ है, जिसने 5 साल तक 68 लाख किलो नकली घी सप्लाई किया, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है ।

भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी ने पाम ऑयल और केमिकल्स मिलाकर नकली घी तैयार किया।
लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का भी इस्तेमाल किया गया।
50 लाख रुपये का हवाला लेन-देन हुआ, जो पूर्व चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी के सहायक को मिला। मंदिर को लगभग 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, और इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस