।
बिल्सी बदांयू 20 नवंबर।
बदायूं के बिल्सी नगर स्थित शिव शक्ति कॉलोनी में बने ब्रह्मदेव बाबा मंदिर में देर रात तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो क्षेत्र में तनाव फैल गया और भारी संख्या में लोग मंदिर पर जमा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर धार्मिक सामग्रियों सहित कई वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया है ।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
