8:20 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मार्गशीर्ष मेला 2025: डीएम और एसपी ने सोरों में लिया तैयारियों का जायजा

मार्गशीर्ष मेला 2025: डीएम और एसपी ने सोरों में लिया तैयारियों का जायजा, 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

कासगंज के सोरों में होने वाले मार्गशीर्ष मेला 2025 की तैयारियों का जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला ग्राउंड और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर आकलन किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।
मेला क्षेत्र को 8 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और चारों दिशाओं में बड़े पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। सुरक्षा हेतु फायर सर्विस, PAC और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। पूरे क्षेत्र की निगरानी CCTV कंट्रोल रूम से होगी।
इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस