10:58 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

सपा नेता आज़म खान को बेटे सहित 7 साल की सजा, पेनकार्ड मामले में आया फैसला

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया है। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी इस मामले में सजा हुई है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए थे।

आजम खान के खिलाफ कुल 100 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है। वह 22 अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे। अभी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आऐ है।आजम खान यूपी की रामपुर सीट से 10 बार विधायक रहे हैं और एक बार सांसद भी रह चुके हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस