8:21 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

डाक सेवा-छात्रों को स्पीड पोस्ट सेवा में मिलेगी 10 प्रतिशत छूट।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —-

बदांयू 14 नवंबर।
आईडी दिखाने के बाद ही मिलेगा लाभ।

डाक विभाग ने छात्रों को स्पीड पोस्ट सेवा में 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू भी कर दी गई है। छात्रों को डाकखाना जाकर परिचय पत्र दिखाना होगा, तभी उन्हें शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

ग्राहकों को लुभाने के लिए डाक विभाग नित्य योजनाएं जारी कर रहा है। अब प्रीमियम सेवा स्पीड पोस्ट पर छात्रों को 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। छात्रों को शैक्षणिक या भर्ती संबंधी स्पीड पोस्ट पर छूट मिलेगी।

डाक कर्मचारियों ने बताया कि डाक पर प्रेषक में छात्र का नाम होना चाहिए और छात्र को अपनी आईडी दिखानी होगी। स्पीड पोस्ट बुकिंग के समय छात्र को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी अपनी आईडी प्रस्तुत करनी होगी। प्रत्येक डाक लिफाफे पर स्पष्ट रूप से विद्यार्थी डाक यानी स्टूडेंट मेल लिखा होना जरूरी होगा। इसके साथ ही प्रधान डाकघरों में डाक और पार्सल बुकिंग का समय रात आठ बजे तक कर दिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस