बदांयू 13 नवंबर।
बदायूं के सहसवान विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए विधायक बृजेश यादव ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा को देखते हुए विधायक ने यह कदम उठाया है।
प्रस्तावित सड़कें
– सागरपुर से सराय कुवरी नैत्र सिंह मार्ग (1500 मीटर)
– दांदरा से ग्राम भोगाजीत नगरिया तक (950 मीटर)
– सलावतपुर मझरा भोयस से ग्राम उस्मानपुर तक (1500 मीटर)
– दिल्ली-बदायूं राजमार्ग से पंचायत घर होते हुए नैनोल बागवाला तक (700 मीटर)
– सूरजपुर से चिरवारी मार्ग से ग्राम भीमपुर तक (650 मीटर)
– पतीसा गांव से राजेश की दुकान से गंगाधर के घर तक 700 मीटर सड़क का निर्माण
विधायक ने इन सभी मार्गों पर लेपन कार्य और सीसी कार्य कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को बदहाल और कीचड़ भरी सड़कों से निजात मिल सके ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
