8:38 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

महिलाएं किसी भी दशा में अपना शोषण बर्दाश्त न करें – छबि वैश्य

महेश बाल कालेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से छवि वैश्य ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। महिलाएं किसी भी दशा में अपना शोषण बर्दाश्त न करें। उसकी सूचना शीघ्र संबंधित अधिकारी को दे। उन्होंने टोल फ्री नम्बर 181, 1090, 1098 और 112 के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार को एकजुट रखकर समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाएं। पीएलवी सपना सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को टोल फ्री नम्बर 181 और 1930 के उपयोग की जानकारी दी और महिलाओं से जागरूक रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा.रोहिताश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, अंकित चौहान, नरेश चंद्र सक्सेना, अनीता सोमानी, कुटुमा देवी, सुमन वाष्र्णेय, नीरेश माहेश्वरी, माडवी माहेश्वरी, शिल्पी सिंह, दीक्षा ठाकुर, प्राची गोस्वामी आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस