बदायूं। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में बदायूं कलेक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क में दिल्ली आतंकी हमले में दिवंगत हुए लोगों के लिए पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही देकर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए ।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा धमाके की खबर अत्यंत कष्टप्रद है मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हू। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाये शासन में अगर ये साजिशन घटना है तो अत्यंत चिंतित करने वाली है क्योंकि यह पहली घटना होगी देशद्रोहियों ने कट्टरपंथियों के सहयोग से होना प्रतीत होती है किंतु मोदी जी ने आतंकवादी घटनाओं को कश्मीर में अत्यंत सीमित किया अगर यह आतंकी घटना है जैसा लगातार प्रयास हो रहा तो फिर प्रत्येक भारतवंशी को सजग होकर प्रतिरोध करना होगा और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी ।
इस अवसर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोहित गौतम नितिन दिवाकर ने संयुक्त रूप से कहा हिंदुस्तान का हर नागरिक तैयार है आतंकवाद से लड़ने के लिये, भारत देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है था और रहेगा पूरे देश में युवाओं की एक फौज तैयार है देश के लिए मर मिटने के लिए ।
लखन मौर्य शहरून सिद्दीकी दीपक शाक्य विवेक कुमार तालिब खान मोहम्मद आरिश आशीष सिंह अंश दिवाकर मोहम्मद समीर हां खान अंश सक्सेना कृष गुप्ता हामिद रसूल असीम खान आदि दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे ।
पत्रकार शकील बख्शी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
