12:05 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

टीटीई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल ट्रेन में छूटा पर्स किया वापस ।

बरेली 9 नवम्बर।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों के प्रति सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ-साथ उनके सामान की देखभाल करने के लिए सदैव तत्पर है।

इज्जतनगर मंडल के बरेली रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य चल टिकट निरीक्षक सुशील कुमार सिंह दौराई से टनकपुर जाने वाली 15091 एक्सप्रेस गाड़ी पर कार्यरत थे। सिंह ने दिल्ली से टनकपुर के लिए गाड़ी प्रस्थान करने पर कोचों की जाँच की तो उन्होंने देखा कि कोच संख्या ए1 की सीट संख्या 05 पर किसी महिला का लैदर का पर्स रखा हुआ देखा। जब छूटे हुए पर्स के बारे इसी सीट के पास में यात्रियों से जानकारी ली तो सभी अनभिज्ञता जताते हुए मना कर दिया। पर्स को यात्रियों के सामने खोलकर देखा तो उसमें ज्वैलरी एवं नगदी के साथ मोबाइल नम्बर लिखा हुआ मिला, जिस पर तुरंत सम्पर्क किया गया। यात्री नायाब हुसैन ने बताया कि वे अपनी पत्नी अफरोज एवं वेटा निजाम के साथ इसी ट्रेन में दिल्ली से बरेली तक पीएनआर 2545129078 पर कोच संख्या एस5 में सीट संख्या 1, 3 व 5 पर यात्रा कर रहे हैं। जब ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर आई तो वे कोच संख्या ए1 चढ़ गए थे, कोच को बदलते समय भूलवश उनकी 60 वर्षीय पत्नी पर्स को सीट पर भूल गई थी।

सुशील कुमार सिंह ने गाजियाबाद-मुरादाबाद के मध्य कोच ही में ज्वैलरी व नगदी सहित बैग सुपुर्द कर दिया। बैग में सामान, नगदी एवं ज्वैलरी सकुशल पाकर यात्री एवं उनके परिजनों ने मुख्य चल टिकट निरीक्षक सिंह की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस