सहसवान (बदायूं) सहसवान तारीफ पुत्र इब्ने हसन
निवासी ग्राम भीकमपुर टप्पा जामनी बेला भीखमपुर तहसील सहसवान ने आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी सहसवान को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया है घटना दिनांक 7/11/2025 शाम के 8 बजे ₹2000 के आपसी विवाद आले हसन पुत्र नूर मोहम्मद पर ₹2000 उधारी के आ रहे थे शिकायतकर्ता जब आलेहसन से पैसे लेने गया तब उसने झगड़ा शुरू कर दिया और दोनों में समझौता हो गया वह लोगअपने-अपने घर चले गए कुछ समय बाद कछला रोड पर पुलिस चौकी से चार पुलिसकर्मी आए और उसे ले गए जब पीड़ित परिवार चौकी पर पहुंचे तो दरोगा थाना सहसवान लेकर पहुंच गए दिनांक 8 11 20 25 शाम के 5:00 बजे एसडीएम न्यायालय से जमानत हुई जब आले हसन जमानत कराकर अपने गांव भीकमपुर ले जा रहे थे इस बीच कछला रोड पर बंबइया का बाग के पास आठ पुलिस कर्मियों ने रास्ता घर कर अली हसन को कर में डालकर चले गए साथ में शिकायतकर्ता का मोबाइल एवं पैसा छीन कर ले गए आले हसन को लेकर गए हैं शिकायतकर्ता का कहना है कि सहसवान में तैनात कपिल सिपाही मौजूद था उसके बाद पुलिसकर्मी आले हसन को लेकर गए हैं तब से आज तक किसी भी तरह का पुलिस ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है इस बाबत जब प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com