“ऑनलाइन का कमाल! स्कूटी पर 20 लाख 74 हजार का चालान — दरोगा जी ने यातायात जागरूकता माह में कर दिया कमाल!
मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन चालान सिस्टम का कमाल देखने को मिला, जब एक स्कूटी पर ₹20,74,000 का चालान काट दिया गया! मामला मंडी क्षेत्र का है, जहां यातायात जागरूकता माह के नाम पर दरोगा जी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग दंग रह गए।
लोगों का कहना है कि इतनी रकम में तो नई गाड़ियाँ खरीदी जा सकती हैं, लेकिन चालान की रकम सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर यह चालान अब मीम और मज़ाक का विषय बन गया है।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि यह “टेक्निकल गलती” भी हो सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
