1:21 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ – सड़क हादसे में नेशनल एथलीट जूली यादव की मौत

लखनऊ के पारा क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में नेशनल एथलीट और हॉकी प्लेयर जूली यादव (23) की मौत हो गई। एलपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर रहीं जूली बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान फोन लेने घर लौट रही थीं, तभी मौदा मोड़ के पास सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। लोक बंधु अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस