2:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

शादी से 6 दिन पहले मौत:

शादी से 6 दिन पहले मौत: बारात की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई, दो दोस्तों की भी मौत
लखनऊ में दर्दनाक हादसा हुआ। जेहटा गांव के मोहित गौतम (24) की 13 नवंबर को बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहित अपने तीन दोस्तों के साथ उन्नाव में बनारसी मेला देखने बाइक से गया था। मेला ग्राउंड से करीब 10 किलोमीटर पहले सड़क के गड्ढे में बाइक फिसलने से तीन दोस्तों — मोहित, धीरेंद्र यादव (28) और मोनू कश्यप (18) — की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा साथी शनि घायल है। मोहित कुछ दिन पहले ही शादी का जोड़ा खरीदकर लाया था। उसकी मौत की खबर सुनकर मंगेतर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

विज्ञापन एक्सप्रेस