12:05 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले फेज की वोटिंग खत्म, 60.13% हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले फेज की वोटिंग खत्म, 60.13% हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान दर्ज हुआ। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। पटना में 55.02% मतदान रहा, जबकि शहरी इलाकों में वोटरों का उत्साह कम दिखा। कुम्हरार में 39.52%, दीघा में 39.10% और बांकीपुर में 40% मतदान हुआ।
पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो गई है। इनमें 104 सीटों पर सीधा और 17 पर त्रिकोणीय मुकाबला है। दो चरणों में हो रहे चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस